एडवांस में बुकिंग में रजनीकांत की ‘कूली’ का धमाका, नॉर्थ अमेरिका में ऐसा करने वाली बनी पहली तमिल फिल्म

14 अगस्त को सिनेमाघरों में डबल धमाका देखने को मिलेगा। क्योंकि इस दिन दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। एक ओर जहां ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं दूसरी सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कूली’ भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रजनीकांत की फिल्म का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ये क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि ‘कूली’ ने एडवांस बुकिंग में ही नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड बना दिया है।

उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
फिल्म के मेकर्स की ओर से आज एक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई। इसके मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में विदेशों में तहलका मचा रखा है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही उत्तरी अमेरिका में रिकॉर्ड कमाई की है। ‘कूली’ उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर से पहले की बिक्री में 2 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन चुकी है। यानी कि ‘कूली’ ने एडवांस बुकिंग में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि रजनीकांत की फिल्म को लेकर लोगों में किस कदर का क्रेज बना हुआ है।

आमिर खान और नागार्जुन भी आएंगे नजर
‘कूली’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, सोबिन शाहिर और उपेंद्र राव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसको लेकर दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है।

‘वॉर 2’ से होगा ‘कूली’ का मुकाबला
‘कूली’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से होगा। ये दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को ही रिलीज हो रही हैं। ‘वॉर 2’ में जहां ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर के होने से फिल्म के साउथ में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। खासकर तेलुगु इंडस्ट्री में फिल्म को इसका फायदा मिलेगा। जबकि तमिल इंडस्ट्री में रजनीकांत की ‘कूली’ के आगे ‘वॉर 2’ कहां टिक पाएगी, ये देखने वाली बात होगी। वहीं हिंदी भाषी राज्यों में ‘वॉर 2’ के ‘कूली’ पर भारी पड़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button