‘उमराव जान’ से लेकर ‘मोहल्ला अस्सी’ तक, मशहूर किताबों पर आधारित हैं बॉलीवुड फिल्में

हर साल नौ अगस्त को नेशनल बुक लवर्स डे मनाया जाता है। इसको मनाने का मकसद किताब के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना है और इसकी अहमियत को समझना है। किताबें हमें बेहतर इंसान बनाती हैं। बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो मशहूर किताबों पर बनीं हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

2 स्टेट्स

चेतन भगत की मशहूर किताब ‘2 स्टेट्स’ पर इसी नाम से फिल्म बनी है। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में दो अलग-अलग राज्यों के लोगों के बीच प्यार दिखाया गया है। दोनों की संस्कृति अलग हैं इसलिए दोनों के परिवारों में टकराव होता है। फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया है।

मोहल्ला अस्सी

काशी नाथ सिंह की किताब ‘काशी का अस्सी’ बहुत मशहूर है। इसी पर फिल्म बनी है ‘मोहल्ला अस्सी (2018)’। इसमें सनी देओल ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में काशी के घाटों और यहां की बदलती हुई संस्कृति और परंपरा के बारे में दिखाया गया है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया।

उमराव जान

मिर्जा हादी रुसवा की किताब ‘उमराव जान’ काफी मशहूर है। इस किताब पर भी दो फिल्में बनी हैं। साल 2006 में बनी ‘उमराव जान’ काफी मशहूर है। इसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक महिला को वेश्यालय में बेच दिया जाता है। इसके बाद वह बहुत अच्छी कवियित्री और वेश्या बन जाती है।

पिंजर

मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम की किताब ‘पिंजर’ काफी लोकप्रिय है। इस किताब पर इसी नाम से 2003 में फिल्म बनी। इसमें उर्मिला मातोंडकर और मनोज बाजपेयी ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में एक लड़की पूरो की कहानी दिखाई गई है जिसका दूसरे समुदाय का व्यक्ति अपहरण कर लेता है। पूरो जब भागकर अपने घर जाती है तो उसके माता पिता उसे अशुद्ध मानकर उसे घर से भगा देते हैं।

देवदास
सरतचंद चटोपाध्याय की किताब ‘देवदास’ पर कई फिल्में बनी हैं। इसमें से सबसे मशूहर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘देवदास’ (2002) है। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अहम किरदार अदा किया है। फिल्म में देवदास नाम के व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो पारो के प्यार में पड़ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button