‘बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन…’, अजय देवगन ने दी काजोल को जन्मदिन की बधाई; लिखा क्यूट नोट

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का आज 51वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सभी काजोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं काजोल के पति और बॉलिवुड एक्टर अजय देवगन ने उनकी ब्लैक एंड व्हाइट में दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने आज इंस्टाग्राम पर काजोल की दो बेहद ही खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन फिर आप अपनी आंखें घुमा लोगी तो….जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।’ अजय के अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने भी काजोल को जन्मदिन की बधाई दी है।

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
आज काजोल के 51वें जन्मदिन पर कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सन ऑफ सरदार 2 की एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, ‘मेरे जीवन की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’, एक और फैन ने लिखा, ‘मेरी सबसे पसंदीदा काजोल जी जन्मदिन मुबारक हो’, अजय की इस पोस्ट की तारीफ में एक और फैन ने लिखा, ‘यह जन्मदिन की बधाई बहुत प्यारी है’, एक और फैन ने लिखा, ‘आज आपका दिन है हैप्पी बर्थडे ब्यूटी क्वीन’, एक और फैन ने लिखा, ‘अजय देवगन सुपरस्टार और काजोल महिला सुपरस्टार।’

अजय और काजोल का करियर
अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। एक्शन कॉमेडी इस फिल्म में अजय के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इस फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन आर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह 2012 की फिल्म “सन ऑफ सरदार” का आध्यात्मिक सीक्वल है। वहीं काजोल हाल ही में फिल्म ‘मां’ में नजर आई थीं। यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है।

Related Articles

Back to top button