प्रेमिका के घर आधी रात पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने दोनों को कमरे में पकड़ा; फिर हुआ फैसला

अजीमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में पकड़ लिया। युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद घर में हंगामा हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर उसके परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन और रिश्तेदार शनिवार तड़के युवती के गांव पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत शुरू हुई।

छह घंटे चली पंचायत, निकाह पर बनी सहमति

दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटे तक बातचीत चली। काफी विचार-विमर्श के बाद मामला पुलिस के पास ले जाने के बजाय युवक और युवती का निकाह कराने पर सहमति बनी। दोनों परिवार इसके लिए तैयार हो गए।

इसके बाद काजी को बुलाया गया और प्रेमी-प्रेमिका को पास के मैरिज हॉल ले जाया गया। वहां दोनों का निकाह करा दिया गया। निकाह के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर शाहाबाद स्थित अपने घर चला गया।

इस तरह शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक के पकड़े जाने से शुरू हुआ मामला शनिवार सुबह निकाह के साथ खत्म हुआ।

Related Articles

Back to top button