एमसीसी में 116 यूजीडी हेल्पर पदों पर भर्ती, 50 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन; जानें शर्तें

मैसूर महानगर पालिका (MCC) ने यूजीडी हेल्पर के 116 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना 8 सितंबर 2026 को जारी की गई है। खास बात यह है कि यह भर्ती सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं है। इसमें केवल मैसूर नगर निगम में पहले से काम कर रहे पात्र कर्मचारियों को आवेदन का मौका दिया गया है।
दो साल का कार्य अनुभव जरूरी
इस विशेष भर्ती में वही कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, जो मैसूर नगर निगम में दैनिक वेतन, संविदा, आउटसोर्सिंग या समान काम के लिए समान वेतन के आधार पर कम से कम दो साल से काम कर रहे हैं। एसटीपी या वेटवेल में काम करने वाले कर्मचारी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
उम्मीदवार को कन्नड़ भाषा बोलने में सक्षम होना जरूरी है। इसके अलावा यूजीडी हेल्पर के रूप में किए गए कार्य और सेवा से संबंधित ईएसआई व पीएफ दस्तावेज संबंधित अधिकारियों से प्रमाणित कराकर जमा करने होंगे।
116 पदों पर होगी भर्ती
एमसीसी की इस भर्ती में यूजीडी हेल्पर के कुल 116 पद हैं। भर्ती विशेष और एक बार होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया के तहत की जा रही है।
55 वर्ष तक है आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी 50 वर्ष की आयु वाले पात्र कर्मचारी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना अधिसूचना में निर्धारित तारीख के आधार पर की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपये से 46,675 रुपये प्रति माह का वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया में पात्र कर्मचारियों की सेवा अवधि को भी महत्व दिया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बजाय सेवा अवधि के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को मैसूर नगर निगम के केंद्रीय कार्यालय से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरकर हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी और हस्ताक्षर या बाएं अंगूठे का निशान करना होगा।
इसके साथ उम्र, सेवा, आरक्षण और अन्य जरूरी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। पूरा आवेदन 9 अक्तूबर 2026 की शाम 5:30 बजे तक मैसूर नगर निगम के केंद्रीय कार्यालय में जमा करना होगा। भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।





