मायावती ने खोला सियासी पत्ता: भतीजी दीपिका आनंद पर जताया भरोसा, Gen-Z को भी 50% भागीदारी का लक्ष्य

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दास डिग्री कॉलेज के पास कार से हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मेरठ के सराफा कारोबारी की कार से 79 लाख रुपये की नकदी और करीब 21 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी के चालक आरिफ अंसारी और उसके दोस्त वसीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चालक ने ही चोरी की पूरी साजिश रची थी।

बिरयानी खाने के बहाने रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, मेरठ के सराफा कारोबारी शेख दिलावर हुसैन का चालक आरिफ अंसारी 10 सितंबर को कारीगर सरफराज के साथ सराफा की कार से बदायूं आया था। यहां माल देने और लेने के बाद दोनों मेरठ लौट रहे थे। इसी दौरान आरिफ ने अपने रिश्तेदार वसीम अंसारी के साथ मिलकर सोना और नकदी हड़पने की योजना को अंजाम दिया।

बदायूं से मेरठ लौटते समय आरिफ ने दास डिग्री कॉलेज के पास बिरयानी खाने के बहाने कार रोक दी। उसने जानबूझकर कार को लॉक नहीं किया और सरफराज को अपने साथ दुकान पर ले गया। इसके बाद साजिश के तहत वसीम वहां पहुंचा और कार में रखा नकदी व सोने का बैग लेकर फरार हो गया।

शीशा तोड़कर चोरी को दिया सामान्य घटना का रूप

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी को सामान्य वारदात दिखाने के लिए कार का शीशा अंदर से तोड़ दिया था। इससे ऐसा लगे कि किसी बाहरी व्यक्ति ने कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी किया है। चोरी के बाद वसीम नकदी और सोना लेकर बदायूं में ही छिप गया।

शनिवार को दोनों आरोपी चोरी का माल लेकर कार से मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइंस पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का अधिकांश माल बरामद कर लिया।

101.68 ग्राम सोना और 79 लाख रुपये बरामद

एसएसपी अंकिता शर्मा ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरिफ के कब्जे से 101.68 ग्राम सोने के जेवरात बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है।

वहीं, वसीम के पास से 500-500 रुपये के नोटों की 100 गड्डियों में 50 लाख रुपये बरामद किए गए। कार से 500-500 रुपये की 57 गड्डियां और 100-100 रुपये की पांच गड्डियां मिलीं, जिनकी कुल कीमत 29 लाख रुपये है। इस तरह पुलिस ने कुल 79 लाख रुपये नकद बरामद किए।

घटना में इस्तेमाल कार और पिलास भी बरामद

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। कार से एक पिलास भी मिला है। पुलिस ने मामले में धाराएं बढ़ाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और रिमांड की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button